फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बेहतर समाज के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका- डीसी

बेहतर समाज के निर्माण में अध्यापकों का बेहद अहम रोल है। अध्यापकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मोटिवेट (प्रेरणा के साथ) होकर कार्य करना चाहिए। जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता व जीवन में मेहनत के दम पर ही आगे बढ़ना जा सकता है। डीसी प्रदीप दहिया ने वीरवार को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल में प्रतिभा मंथन एनजीओ की तरफ से आयोजित कॅरिअर स्पोर्ट कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों व विद्यार्थियों को संबोधित किया। डीसी ने कहा कि प्रतिभा मंथन द्वारा विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार करियर बनाने का मार्गदर्शन देने का बेहद सराहनीय कार्य किया जा रहा है। ऐसे प्रयास बच्चों के जीवन में सफलता की राह को खोलते हैं। डीसी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में चीजों को सकारात्मक तरीके से देखेंगे तो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। उन्होंने कहा की जीवन में किसी ना किसी कार्य का जुनून होना चाहिए, क्योंकि जुनून ही जीवन में इंसान को मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें