फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: चेयरपर्सन सरोज राठी के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर लगाया रक्तदान शिविर, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली रोड स्थित पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी के कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 176 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं को पौधा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रेडक्रास सोसाइटी की टीम ने शिविर में रक्त संग्रह किया। शिविर में वैश्य बीएड कॉलेज की छात्राओं व स्टाफ का सहयोग रहा। शिविर से पहले हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी गणमान्य लोगों ने आहुति डालकर शहर के लिए मंगलकामना की। चेयरपर्सन सरोज राठी ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व, नगर परिषद बोर्ड के सभी पार्षदों तथा शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और संगठन के मार्गदर्शन से शहर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार किया गया है। सरोज राठी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पार्टी नेतृत्व, सभी पार्षदों और शहरवासियों के सहयोग से अनेक विकास कार्य संभव हो पाए हैं। आगे भी शहर के समग्र विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहूंगी। इस मौके पर सतीश नांदल, विकास वाल्मीकि, कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना, दिनेश कौशिक, जिले सिंह सैनी, सुदेश रंगा, संजय सैनी, पंकज गर्ग, राजपाल जांगड़ा, सतीश नंबरदार, पार्षद राजेश तंवर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें