फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत नामक अभियान के तहत सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी और एमडीडी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह जागरूकता अभियान भापडोदा, लकड़ियां और झज्जर शहर में अलग-अलग स्थानों पर चलाया गया।भापडोदा ग्राम पंचायत से सरपंच मीना कुमारी ने कहा कि भापडोदा ग्राम पंचायत सदैव गांव के विकास में अग्रसर है। जब गांव के विकास की बात की जाती है तो उसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास की बात भी आती है। बाल विवाह बच्चों के विकास में बाधा है। ग्राम पंचायत इस पर पैनी नजर रखे हुए हैं। गांव में ना तो बाल विवाह हुआ है तथा ना ही कभी होगा। झज्जर शहर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू ने महिलाओं के साथ रैली निकाली। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा के चलते लड़कियां जीवन में आगे नहीं बढ़ पाती। फिर उनका शारीरिक, मानसिक आर्थिक व भावनात्मक विकास रुक जाता है, ऐसे में हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना पड़ेगा और बेटियों के सपनों को साकार करने में उनका साथ देना होगा। तभी बेटियां अपने जीवन में आगे बढ़ पाएगी। संस्था से जिला समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि आज भी हमारे समाज में बाल विवाह के आंकड़े देखने को मिलते हैं। बाल विवाह का एक कारण लैंगिक भेदभाव भी है, इसलिए हम सब को मिलकर बाल विवाह को मिटाने की दिशा एक साथ कदम बढ़ाना होगा, तभी लड़कियां शिक्षित एवं स्वस्थ बनेगी। इस अवसर पर पूनम, संदीप, जयपाल, सुशीला, सुनीता, सुमन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें