राष्ट्र कल्याण और धर्म जागरण के उद्देश्य से राजस्थान के उदयपुर से निकली श्री बालाजी महाराज कि 22 फुट लंबी और 1001 किलो वजनी अष्टधातु निर्मित गदा शहर में पहुंची। यहां पर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। गदा को विभिन्न मंदिरों में ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने उसका स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे पुजारी सीताराम कृष्ण महाराज ने बताया कि यह दिव्या गदा 4 नवंबर 2023 को उदयपुर के हनुमान मंदिर से निकली थी। पिछले 28 महीना से यह यात्रा जारी है। यह यात्रा 12 सालों तक चलेगी। यात्रा का समापन अयोध्या में स्वागत के बाद उदयपुर वापसी के साथ होगा। इस दौरान गौ सेवा, धर्म रक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी लोगों को दिया जा रहा है गदा को देखने के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। काफी संख्या में लोगों ने रक्षा सूत्र बांधकर मनोकामनाएं भी मांगी।