फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडाखेड़ा में प्रवासी मजदूरों से मारपीट का आरोप, डीसीपी-एसीपी ने शुरू की जांच

मुंडाखेड़ा गांव में प्रवासी मजदूरों को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से मारपीट करने और चोरी का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने एक प्रभावशाली परिवार के लोगों और बादली थाने के एक पुलिस कर्मचारी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, अपमानित करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों के आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला गरमाने के बाद बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा और एसीपी प्रदीप खत्री बादली थाने पहुंचे और दोनों पक्षों से पूछताछ की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, भीमसेना अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने भी मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर झज्जर बंद की चेतावनी दी है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें