हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने आमजन से अपील की है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उन उच्च आदर्शाें का अनुशरण करे जिनके लिए वाजपेयी जीए और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कृषि मंत्री बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में प्रदेश व देशभर में मनाए गए सुशासन दिवस के मौके पर झज्जर लघु सचिवालय में कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी चाहे सत्ता में रहे या फिर विपक्ष में उन्होंने हर किसी का ध्यान रखा।