फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में एचटेट की परीक्षा के लिए जांच के बाद केंद्रों पर परीक्षार्थियों को अंदर भेजा

नवीन दलाल Updated Wed, 30 Jul 2025 03:15 PM IST

एचटेट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा के बाद अंदर जाने दिया गया। परीक्षार्थियों को अपने सामान रखने में दिक्कत आई। अग्रसेन कॉलेज, शहीद रमेश कुमार. मॉडल स्कूल के बाहर परीक्षार्थियों की काफ़ी भीड़ रही। कड़ी जांच के बाद सभी को अंदर जाने दिया गया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार और वीरवार को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के चलते प्रशासन सतर्क है। आज बुधवार 30 जुलाई को सांयकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा आयोजित की जा रही हैं, जिसमें झज्जर में 3336 और बहादुरगढ़ में 566 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेरहे हैं। इसी प्रकार 31 जुलाई को प्रातः कालीन सत्र में आयोजित होने वाली लेवल-2 की परीक्षा में झज्जर में स्थापित 11 परीक्षा केंद्रों पर 3336 और बहादुरगढ़ में 12 परीक्षा केंद्रों पर 3595 परीक्षार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सांयकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें झज्जर में कुल 3183 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें