भ्रष्टाचार करने पर सरकार की तरफ से जिले के 20 पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का पत्र जारी हुआ हैं। इस सभी पर भ्रष्टाचार करने और सहायक रखने के आरोप हैं। इसके अलावा कई अन्य आरोप भी लगाए गए हैं। इनमें साल्हावास तहसील के तीन पटवारी हैं, जिनमें नरेंदर, संजय, महावीर शामिल हैं। इसी प्रकार मातनहेल तहसील के 7 पटवारी हैं, जिनमें हुकम, अनिल, महेन्दर, नरेंद्र, मनोज देवी, जोगिंदर, दीपक शामिल हैं। झज्जर तहसील के दो पटवारी हैं, जिनमें विजय कुमार और मंजीत शामिल हैं। बहादुरगढ़ तहसील के चार पटवारी शामिल हैं। इनमें विजयवीर, संदीप, रमेश और. अशोक शामिल हैं। इसी प्रकार बेरी तहसील के तीन और बादली तहसील का एक पटवारी शामिल हैं। इसमें बेरी तहसील के विकास, राजपाल, बबिता जांगड़ा, बादली से महेन्दर शामिल हैं।