फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ में निकाली गई तिरंगा यात्रा, सेक्टर-2 से शहीद स्मारक तक निकली यात्रा, बड़ी संख्या में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा सेक्टर-2 से शुरू होकर रोहतक दिल्ली रोड होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया,जिस मार्ग से यह यात्रा निकली वहां देशभक्ति नारों की गूंज भी सुनाई दी। यात्रा में शामिल बाइक और वाहनों पर तिरंगे झंडे लगाए गए थे। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ लोगों को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। यात्रा का समापन पर शहीद स्मारक हुआ। यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। दिनेश कौशिक ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं को देश के वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेने और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त कर सकता है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित को जीवन में प्राथमिकता देने की अपील की। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करेंगे। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश शेखावत, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, शहरी मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, मांडौठी मंडल अध्यक्ष राजबीर गांधी, नरेश भारद्वाज, अमित कौशिक, रणबीर राजबाला, दलीप पांचाल, संदीप कुमार, अमित कुमार, नरेश रोहिल्ला, विजय प्रधान, बिजेंद्र दलाल, संजीव सैनी, रमेश आर्य, प्रदीप गुप्ता, टिनू शर्मा, राजेश तंवर, विजय दलाल, जोधा आर्य, गौरव राठी, सौरव राठी, परवीन सिंघल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें