फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी खेल स्टेडियम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा अनुशासन, ऊर्जा और एकात्मता का संगम

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बेरी खेल स्टेडियम में खंड स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोनीपत नगर निगम के मेयर राजीव जैन ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले बेरी पहुँचने पर एसडीएम रेणुका नांदल और एसीपी अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मेयर राजीव जैन ने कहा कि देशवासियों के लिए गर्व की बात है कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक मान्यता मिली और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया, जिसे आज दुनिया के देश मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। आज राज्य में अनेक जगहों पर व्यायामशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं और जरूरत अनुसार आयुष योग सहायकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि योग, नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदलने का एक माध्यम है। यह केवल शरीर नहीं, विचारों को भी स्वस्थ करता है और देश के विकास में स्वस्थ नागरिकों का योगदान ही सबसे बड़ा निवेश है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें