धर्म जागरण मंच के जिला सहसंयोजक नीरज वत्स की अगुवाई में शहर में 335 बेटियों और बहनों को मुफ्त में केरल स्टोरी 2 फिल्म दिखाई गई। इस अवसर पर समाज में जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से यह विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया। फिल्म के इंटरवल के दौरान कुछ बहनों ने अपने विचार साझा किए और बेटियों को संदेश दिया कि जीवन में माता-पिता और परिवार से बढ़कर कोई भी उनका हितैषी नहीं हो सकता। उन्होंने युवतियों से सतर्क रहने और अपने सम्मान व सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की बात कही। इस दौरान नागेंद्र लाकड़ा, डॉ. अजीत आनंद और नीरज वत्स ने भी उपस्थित बेटियों-बहनों को जागरूक करते हुए समाज में सतर्कता और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। आयोजन के दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और युवतियों को जागरूक रहने की सलाह दी। इस कार्यक्रम के आयोजन में हेमंत वत्स, मोंटी, रोहित वर्मा, मुकेश, गौरव सोनी, दीपक सोनी, नरेश भारद्वाज (बीजेपी जिला उपाध्यक्ष), कमल सैनी, संजीव शर्मा, जतिन बंसल, सुरेंद्र चुघ, अजीत ढाका, संतोष, श्री राम स्पोर्ट्स, परमजीत, राजेश साखोल, कुलदीप गुप्ता, गणेश, रोहन और नवीन सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।