शहर के मंगलीराम पार्क में कुटुंब प्रबोधन झज्जर , बाल गोकुलम के सहयोग से पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में चल रहे 15 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हवन करके समापन किया गया। इसमें मुख्य यजमान नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, वार्ड नंबर-18 के पार्षद जयपाल, वार्ड नंबर 11 के पार्षद प्रतिनिधि नवीन छाबड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रसाद गिरी गुरुकुलम के विद्यार्थियों ने कठिन योग का प्रदर्शन किया गया। उपस्थित योगार्थियों, बच्चों और शिक्षार्थियों को योग की शिक्षा के साथ-साथ अपने परिवार में संयुक्त रूप से रहे एक समय साथ बैठकर भोजन करने के लिए प्रेरित किया गया। चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि बडे़ अपने पूर्वजों की कहानी बच्चों को सुनाएं और मोबाइल का विवेक पूर्ण प्रयोग करें। भोजन के समय मोबाइल व टीवी देखने का व्रत करें। सबसे पहले पतंजलि योगपीठ के नेष्टिक ब्रह्मचारी इंद्रजीत ने यज्ञ करवाया। इस कार्यक्रम में जिला संयोजक सुंदर खखाणा, एडवोकेट पंकज शर्मा, कृष्ण जांगड़ा, डॉक्टर संवत, रामनिवास आर्य, विवेक गोयल, सुरेश जांगड़ा, शिवकुमार,सुनीता उपस्थित रहे।