फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा हादसे में झज्जर के मोहित शहीद, 400 फीट खाई में गिरी सेना की गाड़ी

डोडा में वाहन खाई में गिरने से बलिदानी हुए गुजादोध निवासी मोहित का शव झज्जर शहर पहुंच गया। जैसे ही शव पहुंचा तो पूरा एरिया भारत माता की जय, मोहित अमर रहे के नारों से गूंज उठा। हर किसी की आंख नम थी। काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। शव को सेना की गाड़ी में लाया गया। यहां से शव को गांव लें जाया जा रहा हैं। करीब पांच साल पहले ही सेना में सिपाही के पद पर मोहित भर्ती हुए थे और करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। नवंबर में शादी की सालगिरह पर मोहित गांव में आए थे।करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद बलिदान मोहित डयूटी पर लौट गए थे। मोहित की पत्नी अंजलि डेढ़ माह की गर्भवती हैं। मोहित के पिता किसान हैं और गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। वीरवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 400 फिट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी में दस जवानों की मौत हो गई थी। इसमें गांव गिजाड़ौध के मोहित भी थे। वीरवार को रातभर मोहित के परिजनों को यह जानकारी नहीं दी गई। शुक्रवार सुबह मोहित के परिजनों को हादसे की सूचना मिली। मोहित के बलिदान की सूचना पर गांव में मातम पसरा हुआ है। शुक्रवार को करीब दो बजे मोहित का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की सूचना थी लेकिन बाद में सेना की तरफ से यह जानकारी दी गई कि मौसम खराब होने की वजह से शव लेकर आने वाला हेलीकाप्टर उड़ नहीं पाया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें