फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में युवक व युवती छत से गिरे, युवती की मौत

शहर के काली देवी चौक के समीप मकान की छत से गिरने से एक युवती की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए हिसार के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतक युवती की पहचान कलानोर निवासी 21 वर्षीय रचना के रूप में हुई है। घायल युवक विकास हांसी के ही रहने वाला है। घटना की सूचना पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों शनिवार रात को छत से नीचे गिर गए। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। शहर थाना प्रबंधक सुखजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें