फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: नशे से युवाओं की मौत को लेकर सर्व समाज बनाएगी कमेटी

सर्व जातीय भाईचारा मंच की ओर से शनिवार को विश्वकर्मा धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों ने चर्चा करते हुए कहा कि करीब एक माह से अशांति का माहौल बना हुआ है। लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बैठक में लोगों ने कहा कि नशे का सेवन करने से आए दिन युवा मौत को गले लगा रहे हैं। बैठक के बाद फैसला लिया गया कि अस्थाई कमेटी बनाई जाएगी जो इस सर्व जातीय भाईचारा मंच का ड्राफ्ट तैयार करेगी। नंद किशोर चावला, महेंद्र स्याहड़वा, शीशपाल चालिया ने कहा कि हम मिलकर समाज का भाई चारा कायम कर सके और सभ्य समाज की धारणा को आगे बढ़ाते हुए एक कमेटी का गठन किया जाएगा जिसकी घोषणा जल्द होगी। इस मौके पर रामतीर्थ सुथार, राजबीर सिंधु आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें