फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के महाबीर स्टेडियम के एथलेटिक्स और बास्केटबाल ग्राउंड में भरा पानी, अभ्यास बंद

महाबीर स्टेडियम के एथलेटिक्स और बास्केटबाल ग्राउंड में बारिश का पानी भर गया है। ऐसे में खिलाड़ियों का अभ्यास बंद हो गया। हालात यह है कि एथलेटिक्स ग्राउंड से पानी निकलने के बाद सूखने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि इस दौरान खिलाड़ी कहां प्रैक्टिस करेंगे। वहीं, बास्केटबाल के दोनों ग्राउंड में भी पानी भर गया है। बता दें, कि महाबीर स्टेडियम काफी नीचा है। थोड़ी सी बारिश में यहां ग्राउंड में पानी भर जाता है। इस कारण कई दिनों तक खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाते है। हालांकि स्टेडियम में दो नए सिंथेटिक बास्केटबाल ग्राउंड बनाए जाने है। मगर वर्तमान में दोनों ग्राउंड की हालत खराब है। फर्श टूटा हुआ है। पोल जंग खा चुके हैं। मगर अब बारिश के पानी ने खिलाड़ियों का अभ्यास बंद कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें