फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा गांव मेरी शान: महाग्राम योजना की धीमी रफ्तार से ग्रामीण परेशान, उबड़-खाबड़ रास्ते व दिनभर उड़ती धूल से लोग परेशान

शाहिल शर्मा Updated Thu, 23 Apr 2026 07:27 PM IST

महाग्राम योजना का काम धीमी रफ्तार से चल रहा है जो ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। हालत यह है कि लंबे समय से गांव की अंदरुनी सड़कें व मेन रोड खोदा हुआ है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा दिन भर धूल भी उड़ती रहती है जो लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। महाग्राम योजना के तहत 77 करोड़ की लागत से गंगवा गांव में नई पेयजल व सीवर लाइन बिछाई जानी है। साथ ही वाटर टैंक, डब्ल्यूटीपी और एक एसटीपी का निर्माण भी किया जाना है। फरवरी 2024 में इस योजना का शिलान्यास किया गया था और मार्च 2025 तक इसे पूरा किया जाना प्रस्तावित था। अब निर्धारित समय से एक साल ऊपर बीत चुका है और अभी तक योजना का काम पूरा नहीं हो सका है। दुकानदारों का काम हुआ ठप गांव के मेन रोड पर 100 से ज्यादा दुकानें हैं। महाग्राम योजना व ड्रेनेज लाइन के लिए गांव के मेन रोड को काफी दिनों से खोदा हुआ है। नियमानुसार ठेकेदार को दिनभर पानी का छिड़काव करना चाहिए ताकि धूल न उड़े लेकिन ठेकेदार इस नियम को दरकिनार कर रहा है। हालात यह है कि दिन भर मेन रोड पर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। इस वजह से दुकानों पर ग्राहकों ने आना काफी कम कर दिया है। ग्राहकों के न आने से उनका कामकाज ठप सा हो गया है। दिन भर उड़ती धूल से लोग एलर्जी का हो रहे शिकार स्थानीय लोगों के अनुसार दिन भर उड़ती धूल मिट्टी के कारण लोग एलर्जी का शिकार हो रहे हैं। यही नहीं सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों का घर से बाहर निकलना भी बंद हो गया है। अब तो लोग मास्क लगाकर घर से बाहर निकल रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें