हिसार-दिल्ली नेशनल हाइवे पर एयरपोर्ट चौक के पास वीरवार सुबह करीब 9 बजे गन्ने से भरा एक ट्रक पलट गया। जिससे हाईवे की एक लेन पर गन्ने फैल गए। ट्रक साइड में जा गिरा। हाइवे पर गन्ने फैलने के चलते वाहन एक ही लेन में चलाए गए। इस कारण जाम की स्थिति बनी। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोट बताई जा रही है। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रक मालिक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।