फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार के जाट कॉलेज में शुरू हुआ विश्वविद्यालय स्तरीय एनएसएस शिविर

नवीन दलाल Updated Sun, 12 Jan 2025 02:46 PM IST

हिसार के जाट कॉलेज में रविवार को विश्वविद्यालय स्तरीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 18 जरवरी तक चलेगा। इस मौके पर विधायक रणधीर पनिहार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश का सबसे बड़ा खजाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के पास नवाचारी विचार होते हैं और वे देश को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। युवाओं में जोश, ऊर्जा, और उत्साह होता है जो देश के विकास में योगदान करता है। युवाओं में किसी भी मुद्दे का सामना करने और उसे हल करने की क्षमता होती है। युवाओं को समाज के लिए भी कुछ करने का जज्बा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। युवाओं को उनके व्यक्तित्व में सुधार लाने, नेतृत्व के गुण विकसित करने और जिम्मेदार नागरिक के गुण विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि भारत में युवाओं की संख्या अन्य देशों से ज़्यादा है। भारत की करीब 65 प्रतिशत आबादी की उम्र 35 साल से कम है। उन्होंने कहा कि एनएसएस ऐसा माध्यम है, जिससे युवा में समाज सेवा की सोच का विकास होता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें