फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट का आज आखिरी दिन, नगर निगम में खोला कैश काउंटर

प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट का आज आखिरी दिन है। शहर वासी ज्यादा से ज्यादा झूठ का फायदा उठा सके इसके लिए नगर निगम प्रशासन की तरफ से आज कैश काउंटर खोला गया है। कैश काउंटर खुला होने की वजह से लोग सुबह से ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पहुंच रहे हैं। निगम की तरफ से पांच काउंटर बनाए गए हैं जिनमें से चार पर कैश जमा किया जा रहा है। शाम 4 बजे तक शहर वासी निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकेंगे। कल से प्रॉपर्टी टैक्स पूरा जमा करवाना होगा। वर्तमान में प्रदेश सरकार की तरफ से मौजूदा वित्त वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। छूट योजना का लाभ उठाने की आखिरी तिथि 31 जुलाई है। मौजूदा वित्त वर्ष का 25 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से अभी तक 14 करोड़ रुपये टैक्स जमा हो चुका है। अधिकारियों की मानें तो अभी वित्त वर्ष आधा भी नहीं बीता है और अभी तक निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। इस हिसाब से इस वित्त वर्ष में निर्धारित लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें