इंडियन वेटरन आर्गेनाइजेशन हरियाणा ने 16 दिसंबर विजय दिवस के उपलक्ष्य में वीर नारियों, शहीद आश्रितों तथा पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। आर्गेनाइजेशन ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया। पूर्व सैनिकों ने जोश के साथ भारत माता , वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से जोश भर दिया। इंडियन वेटरन आर्गेनाइजेशन हरियाणा के प्रधान चरण सिंह मलिक ने कहा कि यह कार्यक्रम 1965,1971 के युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों के परिवारों सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया। 16 दिसंबर को विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना के समक्ष पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों ने आत्म समपर्ण किया था। आज 55वां विजय दिवस इन सैनिकों के परिवारों के सम्मान में मनाया जा रहा है। इस मौके पर वीर नारियों तथा पूर्व सैनिकों ने केक काट कर भारतीय सेना की जीत का जश्न मनाया।