फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में 26 जुलाई को होगा हरियाणा की 36 बिरादरी भाईचारा एवं सम्मान समारोह,जहां लगी टी वहीं होगा ऐतिहासिक सम्मान समारोह

नवीन शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी हांसी के गांव चानौत में 62 दिनों तक चले पेयजल आंदोलन की सफलता के बाद धरना कमेटी ने बड़ा ऐलान किया है। धरना कमेटी सदस्य अनूप चानौत ने घोषणा करते हुए बताया कि 26 जुलाई को चानौत गांव की धरती पर 36 बिरादरी का भाईचारा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। आपको बता दे कि कल सुबह 9 बजे पूरे गांव के लोग एकत्रित होंगे, जहां समारोह की तैयारियों और आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। धरना कमेटी का कहना है कि यह समारोह आंदोलन के दौरान सहयोग देने वाले हरियाणा के सभी लोगों के सम्मान समारोह किया जा रहा है। 62 दिनों तक चले इस ऐतिहासिक पेयजल आंदोलन की जीत के बाद गांव में उत्साह का माहौल है। करीब दो एकड़ क्षेत्र में भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें 36 बिरादरी के लोगों के साथ आंदोलन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का सम्मान और आभार व्यक्त किया जाएगा। अनूप चानौत ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ जीत का जश्न मनाना नहीं, बल्कि यह संदेश पूरे हरियाणा तक पहुंचाना है कि एकजुट होकर शांतिपूर्ण संघर्ष से भी अपनी मांग मनवाई जा सकती है। इसी सोच के साथ गांव की ऐतिहासिक धरती पर विशाल भाईचारा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें