फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के अग्रोहा धाम में 42वें विशाल वार्षिक मेले का धूमधाम से शुभारंभ; भक्तों का सैलाब, कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

नवीन दलाल Updated Tue, 07 Oct 2025 01:03 PM IST

हिसार में स्थित प्रसिद्ध अग्रोहा धाम में 42वें विशाल वार्षिक मेले का मंगलवार को धूमधाम से आगाज हो गया। वैश्य समाज के प्रमुख धार्मिक केंद्र पर लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। धाम के अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में सभी मंदिरों में प्रातः 7:00 बजे आरती के साथ छप्पन भोग और सवामणि लगाकर मेले का शुभारंभ किया गया। मेले को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। धाम पहुंचने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई हैं, जबकि धाम परिसर में धोखा लगाने वालों की भारी संख्या में उपस्थिति से लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। विभिन्न राज्यों से आए भक्तों ने महालक्ष्मी मंदिर और अन्य स्थलों पर दर्शन-पूजन किया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें