फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के नियाना की छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण, छात्राएं बोलीं...

महिला थाना आपका सुरक्षा के लिए है। आपको किसी तरह की परेशानी हो तो आप महिला थाने में संपर्क कर सकते हैं। अक्सर छात्राओं के मन में पुलिस काे लेकर डर रहता है। जिसके चलते उनके साथ किसी तरह का अपराध होने के बाद भी वह डर के चलते अपनी शिकायत दर्ज कराने नहीं आती। ऐसे में अपराधी के हौंसले बुलंद हो जाते हैं। वह दोबारा से अपराध करता है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नियाना की छात्राएं शनिवार को दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत महिला थाना पहुंची। यहां छात्राओं को महिला थाना का भ्रमण कराते हुए हेड कांस्टेबल अनिता ने उनको पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। महिला थाना प्रभारी सुलेखा ने कहा कि छात्राओं को सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत चीजों को नहीं डालना चाहिए। साइबर अपराधी इनका दुरुपयोग करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें