एचएयू में हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से मंगलवार से 27वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 700 प्रतिभागी दमखम दिखाएंगे। पहले दिन 10 भारवर्ग में मुकाबले खेले गए। इस प्रतियोगिता राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान दमखम दिखाने पहुंचे है। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के रूप में एचएयू के वाइस चांसलर बीआर काम्बोज पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मुकाबले देर शाम तक खेले जाएंगे। मंगलवार को ग्रीको रोमन में 55 किलोग्राम भारवर्ग, 63 किलोग्राम और 130 किलोग्राम, फ्री स्टाइल में 57 किलोग्राम भारवर्ग, 70 किलोग्राम, 86 किलोग्राम और 97 किलोग्राम और महिला खिलाड़ी में फ्री स्टाइल में 50 किलोग्राम भारवर्ग, 55 किलोग्राम और 76 किलोग्राम में मुकाबले खेले जाएंगे।