फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: राज्यस्तरीय कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

शाहिल शर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 05:03 PM IST

शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को राज्यस्तरीय कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से टीमें पहुंची हैं। ठाकुरदास भार्गव स्कूल में शुरू हुई कबड्डी प्रतियोगिता में पहले दिन नॉकआउट मुकाबले खेले गए। इसमें हारने वाली टीमें बाहर हो गईं। कबड्डी में अंडर- 14, 17 और अंडर-19 आयु वर्ग में टीमें दमखम दिखा रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी वेदप्रकाश ने किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने वाले को कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। उसे हार से सीख लेते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें