फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के सिविल अस्पताल का वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा कर्मी किए अलर्ट

नागरिक अस्पताल परिसर में कुत्ते के मांस का टुकड़ा नौंचने का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को प्रसूति वार्ड के गेट को बंद कर दिया गया।मौके पर सुरक्षाकर्मी को भी तैनात किया गया। गेट पर दो लोगों की डयूटी लगाई गई है। नागरिक अस्पताल परिसर में मंगलवार को भी पार्क में कुत्ता नजर आया। नागरिक अस्पताल परिसर का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को सुरक्षा को मजबूत किया गया। सीएमओ ने सभी सुरक्षा कर्मियों को डयूटी पर सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी गेट से आवास पशु , कुत्तों को अंदर न आने देने के लिए कहा गया है। डयूटी में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी चिकित्सकों, नर्सिंग व सहायक स्टाफ को भी बायोमेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निपटान करने के आदेश दिए गए हैं। किसी भी वार्ड में खामी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पहले भी सुर्खियों में रही अस्पताल की सुरक्षा नागरिक अस्पताल परिसर में एक बच्चा चोरी का मामला भी आया था। बाद में महिला को पकड़ कर बच्चे को बरामद कर लिया गया था। नागरिक अस्पताल में चूहों के द्वारा शव कुतरने का मामला आया था। इसके अलावा शवगृह में रखी डीप फ्रिजर में कीड़े होने का मामला भी काफी चर्चाओं में रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें