सीजेआई सूर्यकांत शनिवार को हिसार -हांसी जिले के चार कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सबसे पहले बरवाला में एसडीजेम कोर्ट का उद्घाटन किया। सीजेआई ने करीब 11.15 बजे बरवाला एसडीजेएम कोर्ट का उद्घाटन किया। कुछ देर बाद नारनौंद में एसडीजेएम कोर्ट का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब एक बजे सीजेआई अपने पैतृक गांव पेटवाड़ में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह में पहुंचेंगे।दाेपहर बाद करीब 2.30 से 3 बजे के बीच सीजेआई हिसार में राजकीय पीजी कॉलेज में पूर्व छात्र मिलन समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।