मुख्यमंत्री नायब सैनी आज अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में पहुंचे और उन्होंने सावित्री जिंदल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व सीता राम जिंदल गर्ल्स हॉस्टल के लोकार्पण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक एवं महाराजा अग्रसेन मेडिकल अग्रोहा की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल, पूर्व सांसद डॉ डीपी वत्स भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।