फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुंदर ब्रांच व पेटवाड डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में पानी नहीं आने से किसानों ने किया रोड जाम

हरियाणा के हिसार के बास क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में लगने वाली सुंदर ब्रांच व पेटवाड डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में पानी नहीं आने से परेशान किसानों ने बास के तहसीलदार कृष्ण कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। तहसीलदार ने किसानों के सामने ही सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से फोन पर बात की तो उन्होंने 27 जुलाई तक पानी आने की बात कही। इसके बाद किसान गुस्से से लाल हो गए और नारेबाजी करते हुए चंडीगढ़ भिवानी रोड पर जाकर रोड जाम कर दिया। किसानों ने करीब आधे घंटे तक रोड जाम रखा और रोड जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। इसके बाद किसानों ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए जाम खोल दिया। अगर एक सप्ताह में दोनों नहरों में पानी नहीं आता है तो किसान फिर से रोड जाम कर देंगे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें