फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में लंबित मांगों के लिए सफाई कर्मचारियों ने आधे दिन कार्य बाधित रख विरोध प्रदर्शन किया

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों के संबंध में आज आधे दिन सफाई कार्य बाधित रखा। साथ ही एकत्रित होकर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ की तरफ से मांगों के संबंध में निगम प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया था। इस मांग पत्र के संबंध में एक जनवरी को संघ के पदाधिकारियों व अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा के बीच बातचीत हुई। इस दौरान यूनियन ने सफाई पखवाड़े के तहत लिए गए 200 सफाई कर्मचारियों को रोजगार देने, एचकेआरएन के 65 कर्मचारियों का वेतन जारी करने और पोर्टल पर उनका नाम जोड़े जाने, कर्मचारियों के सस्पेंशन रोकने सहित अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन पदाधिकारियों के अनुसार बैठक में निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगों के प्रति कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखाया, जिस कारण से यह वार्ता विफल रही। इस पर यूनियन कर्मचारियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और साथ ही शुक्रवार को आधे दिन सफाई कार्य बाधित रखने का एलान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें