फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमति संबंध के नाम पर 50 हजार रुपये व गहने हड़पे, हिसार में एसपी को दी शिकायत

12 क्वार्टर निवासी एक महिला ने तीन महिलाओं पर सहमति संबंध के नाम पर उससे 50 हजार रुपये व गहने हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित महिला की तरफ से एसपी को लिखित में शिकायत भी दी है। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में 12 क्वार्टर गली नंबर 16 निवासी कांता ने बताया कि मेरा एक बेटा अजय दिव्यांग है और विवाहित है। अजय की पत्नी अपने मायके में रहती है और उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिन्हें पालना मेरे लिए कठिन है। एक दिन शिव नगर निवासी सुमन ने मुझसे कहा कि वह मेरे बेटे अजय के लिए किसी जरूरतमंद महिला को लिव-इन रिलेशनशिप के रूप में रखवा सकती है, जो अजय व उसके बच्चों की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके बदले में उस महिला के परिजनों को 50 हजार रुपये नकद और एक जोड़ी चांदी की पाजेब देनी होगी। सुमन ने मेरी मुलाकात एक अन्य महिला नीलम से करवाई। इन दोनों महिलाओं ने मिलकर मुझसे 50 हजार रुपये नकद ले लिए और मुझे बिहार के जिला बेतिया की राजनंदिनी हाल निवासी हिसार से मिलवाया। उसी दिन सुमन व नीलम अजय को साथ लेकर कोर्ट से लिव-इन रिलेशनशिप के कागजात तैयार करवा लाई और राजनंदिनी को मेरे बेटे के साथ घर भेज दिया। करीब 3 माह तक राजनंदिनी हमारे घर रही। इसी बीच राजनंदिनी ने स्वयं बताया कि सुमन और नीलम उसे पहले भी 10-12 जगह इसी तरह से लिव-इन रिलेशनशिप के नाम पर भेज चुकी हैं और अवैध रूप से रुपये लेकर कागजात तैयार करवा कर ठगी करती हैं। 24 दिसंबर को मैं किसी कार्य से बाजार गई हुई थी, तब राजनंदिनी मौका पाकर घर से चली गई। हमने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कुछ दिनों बाद मैंने स्वयं न्यायालय परिसर उसे सुमन व नीलम के साथ देखा। जब मैंने इसका विरोध किया तो दोनों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें