हिसार से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पहली बार हरियाणा रोडवेज ने हिसार से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। बुधवार को रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन ने दोपहर 1 बजे बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने चालक और परिचालक को माला पहनाई और लड्डू खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। गुरुवार से यह बस सुबह 10:15 बजे हिसार से प्रयागराज के लिए रवाना होगी। बस हिसार, हांसी, झज्जर, गुरुग्राम, मथुरा, आगरा और फतेहपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। यात्रा की दूरी और किराया हिसार से प्रयागराज की कुल दूरी: 883 किलोमीटर यात्रा का किराया: 1170 रुपये यात्रियों की लंबे समय से थी मांग अब तक हिसार से प्रयागराज के लिए कोई सीधी रोडवेज बस सेवा नहीं थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। यात्रियों की मांग को देखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। पहली बस में कई यात्री गुरुग्राम और प्रयागराज के लिए रवाना हुए।