फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से राहत दोपहर होते ही बारिश से मौसम सुहावना

हांसी में सुबह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर होते ही बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में भी बारिश होने के आसार हैं। आपको बता दे कि हांसी में उमस से तीन दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को आज राहत मिली। सुबह से उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान थे। दोपहर के समय हुई बारिश से मौसम बदल गया और लोगों को उमस से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं कई जगहों खेतों में फसल में जलभराव भी हो गया हैl तो कुछ जगह खेतों में खड़ी फसलों के लिए भी यह बारिश सोने पर सुहागे का काम कर रही है। बारिश से फसलों को जरूरी नमी मिलने से किसानों के चेहरे पर भी खुशी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें