फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वींजयंती के उपलक्ष में आर्य समाज हिसार के सभी आर्यों ने मिलकर, आर्य समाज मॉडल टाउन के सामने महर्षि दयानंद पार्क, तोशाम रोड पर एक शाम ऋषि के नाम कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें नगर के सैंकड़ों नर-नारियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम यज्ञ हुआ जिसको आचार्य सूर्यदेव वेदांशु कराया। सभी आर्यजनों ने यज्ञ में आहुति दी। भजन एवं महर्षि की जीवनी पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये। वक्ताओं ने कहा कि ऋषि चेतना के प्रखर प्रकाश स्तंभ-महर्षि दयानन्द सरस्वती ने वेदों की ओर लौटो का दिव्य संदेश देकर सोई हुई आत्माओं को जगाया। अंधविश्वास और पाखंड के अंधकार को दूर कर सत्य, ज्ञान और राष्ट्र चेतना का दीप प्रज्जवलित किया। ऐसे क्रांतिदर्शी महापुरुष, समाज सुधारक और सनातन वैदिक धर्म के पुनर्जागरणकर्ता महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती पर शत-शत वंदन करते हुए संकल्प लें कि उनके बताए सत्य, वेदमार्ग और राष्ट्रभक्ति के पथ पर चलकर समाज और राष्ट्र को पुन: वैदिक वैभव की ओर अग्रसर करें। मंच संचालन आचार्य सूर्यदेव वेदांशु ने किया। इस अवसर पर कर्मवीर शास्त्री, आचार्य जगतपाल शास्त्री, आचार्य सत्यवान पंडित, ईश आर्य, रामकुमार आर्य, आचार्य विश्वदेव, डॉक्टर मुकेश, मदन वासुदेवा, महेन्द्र आर्य, कंचन डुडेजा, सुमन बत्रा, रेखा गौतम, सिम्मी काठपाल, विनय मल्होत्रा, आचार्य गणेश शास्त्री, साधना मेहता ने महर्षि दयानन्द सरस्वती के जीवन पर अपने विचार रखें व भजनों की प्रस्तुति दी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें