फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर्स की विजय पर हिसार में निकाला जुलूस

प्रो. कबड्डी लगी में स्वर्णिम जीत के बाद हिसार पहुंची हरियाणा स्टीलर्स टीम का शनिवार को विजय जुलूस निकाला गया। जिंदल ओवरब्रिज से शुरू हुआ जुलूस एचएयू के गिरी सेंटर तक चला। इस दौरान बारिश के बीच शहरवासियों ने जगह-जगह खिलाड़ियों का स्वागत किया। खिलाड़ियों के साथ विधायक सावित्री जिंदल मौजूद रहीं। टीम मालिक एवं जेएसडब्ल्यू के निदेशक पार्थ जिंदल ने ट्रॉफी उठाकर जनता को दिखाते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपनी दादी एवं विधायक सावित्री जिंदल को अपना रोल मॉडल बताकर गोल्ड ट्रॉफी अर्पित की। जुलूस का नेतृत्व हिसार की विधायक और जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें