इस माह में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वीरवार को पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया था, शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी होगी।आज दिन में लू चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने भी दो दिन के लिए भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान के 45 डिग्री के पार जाने की भी संभावना है।25 से नौतपा शुरु होगा। जिसमें तेज गर्मी रहने के आसार हैं।