फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: कोर्ट परिसर व जिला सचिवालय में बिगड़ी सफाई व्यवस्था, कई दिनों से नहीं हो रहा कचरे का उठान

शाहिल शर्मा Updated Sat, 23 May 2026 05:02 PM IST

कोर्ट और जिला सचिवालय परिसर में सफाई व्यवस्था की हालत बदहाल नजर आ रही है। ठेकेदार के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जहां शहर में कचरा उठान नहीं हुआ, वहीं जिला सचिवालय में भी कचरे का ढेर लगा हुआ है। जिससे आम लोगों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां न्याय और प्रशासनिक व्यवस्था संचालित होती है, वहीं सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई दिखाई दे रही है। परिसर में फैली गंदगी और बदबू से यह साफ जाहिर होता है कि जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीर नहीं हैं। जिले के स्थानीय लघु सचिवालय व कोर्ट के बीच की सड़क पर डस्टबिन के बाहर कचरे का ढेर पड़ा है। कई दिनों से कचरे का उठान नहीं हुआ है। लघु सचिवालय में उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम, एसपी जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय हैं। यहां रोजाना जिले भर से हजारों नागरिक अपने कार्यों के लिए आते हैं। जब जिला सचिवालय और कोर्ट परिसर की यह स्थिति है तो शहर की सफाई व्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें