फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में सफाई-फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर सियासत तेज, 13वें दिन कांग्रेस ने दिया समर्थन

हांसी में सफाई कर्मचारियों और फायर कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। आज पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद परिसर पहुंचे और हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया। राहुल मक्कड़ ने कहा कि सफाई और फायर कर्मचारी शहर की व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार को उनकी जायज मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने हांसी विधायक विनोद भ्याना पर भी निशाना साधा। मक्कड़ ने कहा कि विधायक की कोठी से कुछ ही कदम की दूरी पर कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज विधानसभा में उठाने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय वोट मांगने के लिए कर्मचारियों के बीच पहुंचने वाले नेताओं को अब उनकी समस्याओं पर भी सामने आना चाहिए। राहुल मक्कड़ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 14 अगस्त को हांसी दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पास ही पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में ठहरे थे, लेकिन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मिलने नहीं पहुंचे। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार से कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर जल्द हड़ताल समाप्त करवाने की मांग की। मक्कड़ ने कहा कि कर्मचारियों का आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि अपनी जायज मांगों को लेकर है। सरकार को जल्द बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था और अग्निशमन सेवाएं प्रभावित न हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें