पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की जमानत के लिए उसके वकील ने जमानत याचिका दायर की है। ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में याचिका दायर की। जिस पर अदालत ने सुनवाई करते हुए पुलिस से बुधवार को जवाब मांगा है। जिसके बाद इस पर सुनवाई होगी।