फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: वजीफे की मांग के लिए एचएयू कुलपति से मिलने गए छात्रों को सुरक्षाकर्मियों ने पीटा

शाहिल शर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 07:44 PM IST

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में मंगलवार को विद्यार्थियों व सुरक्षाकर्मियों के बीच टकराव हो गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने विद्यार्थियों के साथ मारपीट भी की। विद्यार्थियों की मानें तो इस दौरान कुछ विद्यार्थियों को चोटें भी आई हैं। विद्यार्थी वजीफे की मांग के सिलसिले में कुलपति से मिलने गए थे और उनके न मिलने पर कार्यालय के आगे बैठने का फैसला किया था। मगर सुरक्षाकर्मियों ने विद्यार्थियों को वहां बैठने से रोका, बल्कि उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। वहीं दिन भर कुलपति कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के बाद शाम को विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 पर भी प्रदर्शन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें