फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से मिले सिख समुदाय के लोग

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व मेंबर सरदार सुखसागर सिंह के डाबड़ा चौक स्थित आवास पर 17 अक्तूबर की रात्रि हुए हमले को लेकर सिख समुदाय का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से मिला।एवं गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के पूर्व प्रधान स. सुखसागर ने बताया कि 17 अक्तूबर को रात्रि 1:30 बजे 10-15 व्यक्तियों ने उनके घर पर हमला किया था। इस संबंध में पुलिस को दी गई शिकायत पर अब तक कार्यवाही नहीं की गई है। डीसी, एसपी से मिलने के बाद सिख समुदाय के लोगों ने कहा कि स. सुखसागर व उनके परिवार को खतरा है। इसलिए पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान करे। स. सुखसागर सिंह ने बताया कि उन्हें पहले भी माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार सुरक्षा प्रदान की गई थी। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें