फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में पटवारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल कर दिया धरना

शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 03:34 PM IST

दी रेवेन्यू पटवार एवं एसोसिएशन जिला हिसार ने राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर दूसरे दिन सोमवार को सांकेतिक धरना दिया। जिला मुख्यालय लघु सचिवालय दिए गए धरने की अध्यक्षता प्रीतम सिंह पटवारी आदमपुर ने की। मंच का संचालन सुभाष चंद्र तहसील प्रधान हिसार ने किया। जिला सचिव बलबीर सिंह झाझडीया ने बताया कि हरियाणा सरकार ने जो अक्टूबर 2025 में 6पटवारियों को सस्पेंड किया उसके विरोध में धरना देते हुए उन पटवारियों जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की एवं नव नियुक्त पटवारियों के ट्रेनिंग पीरियड को सर्विस पीरियड में समायोजित करें एवं इनकी परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित करके ज्वाइन करवाएं । पटवारियों द्वारा ज्यादातर कार्य ऑन लाइन किया जाता है लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी टैब या मोबाइल नहीं दिया गया है एसोसिएशन ने जिला हिसार प्रशासन से भी मांग की है कि उत्तम क्वालिटी के मोबाइल व टैब दिए जावे अगर नहीं दिए जाते हैं तो जिला का कोई भी पटवारी,कानूनगो फसल रबी 2026की गिरदावरी का कार्य ऑनलाइन नहीं करेगा। बकाया एलटीसी दिलवाई जाए व सरकार द्वारा दी गई तीन-तीन इंक्रीमेंट का एरियर दिलाया जाए। हमारी मांगों का जल्द ही समाधान किया। धरना स्थल पर जिला हिसार,हांसी के सभी कानूनगो व पटवारी हाजिर रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें