फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: जहर मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए जाट धर्मशाला में कृषि कार्यशाला आयोजित

जाट धर्मशाला में शनिवार को डॉ. सुरेंद्र दलाल की साक्षरता मिशन व हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ की फसलों में जहर मुक्त (प्राकृतिक) खेती के तरीकों के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में हिसार, फतेहाबाद, जींद और भिवानी जिलों से आए किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. बलजीत सिंह ने किसानों को बाजरा, मूंग, दाल ग्वार व धान की फसलों की उन्नत खेती विधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रासायनिक खादों के स्थान पर जैविक खाद तैयार कर उसका उपयोग करना चाहिए, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और उत्पादन भी अच्छा होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें