फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: जिला परिषद की हुई बैठक, राखीगढ़ी को विशेष ग्राम का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव

जिला परिषद की बैठक में पार्षदों ने गांवों में लगाई जा रही स्ट्रीट लाइट को लेकर स्ट्रीट लाइट एजेंसी पर सवाल उठाते हुए ब्लैक लिस्ट करने की मांग की। पार्षद सुनील माजरा ने कहा कि ठेकेदार हमारे फोन नहीं उठाता। कभी फोन उठा ले तो कहता है कि मैं तो काम नहीं करुंगा। जो करना है कर लो। मंत्री से ठेका लेकर आया हूं। चेयरमैन साहब ठेकेदार पर कार्रवाई करो। उसे सदन में बुलाकर हेकड़ी निकालो। पार्षद यादवेंद्र यादव ने कहा कि अधिकारी उस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? क्या अधिकारियों का कमीशन बंधा हुआ है? जिला परिषद की बैठक वीरवार को जिला परिषद सभागार में चेयरमैन सोनू सिहाग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 5 प्रस्ताव रखे गए। जिसमें ग्राम दर्शन पोर्टल के प्रस्ताव को छोड़कर चार प्रस्ताव पारित कर दिए गए। बैठक में पार्षदों ने ग्रामीण एरिया में स्ट्रीट लाइट का काम करने वाली एजेंसी पर सवाल खड़े किए। पार्षद सुनील माजरा तथा यादवेंद्र यादव ने कहा कि गांवों में काम नहीं किए जा रहे। लोग हम पर सवाल उठा रहे हैं। जो लाइट जल नहीं रही उनको लगाने का क्या फायदा हुआ। जिला परिषद ने स्ट्रीट लाइट लगवाई अब पंचायत उनके लिए कनेक्शन नहीं ले रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें