इंडियन नेशनल लोकदल के जिला सम्मेलन में संबोधित करते हुए रानिया विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हरियाणा का युवा बेरोजगारी और असुरक्षित भविष्य के दलदल में फंसा है। इनेलो युवाओं के रोजगार, निष्पक्ष भर्ती और कौशल विकास के मुद्दों को लेकर अंतिम दम तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे लोग चला रहे हैं जिनके परिवार नहीं। सरकार आय को गिनती है लेकिन उनके खर्च नहीं गिनती। हजारों बुजुर्गाें की पेंशन काट दी गई है। एक लाख 80 हजार रुपये में चार लोगों का परिवार नहीं चलाया जा सकता। बजट में हरियाणा की अनदेखी की गई है।पिछले दस साल से लगातार हमारी उपेक्षा हो रही है। सूर्या सेलिब्रेशन में आयोजित ‘युवा सम्मेलन’ में मुख्य वक्ता रानिया से विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि सम्मेलन हरियाणा की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। भर्ती परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक और पारदर्शिता की कमी के कारण गिरते मनोबल, रोजगार के अभाव में युवाओं के बीच तेजी से फैलती नशाखोरी की समस्या और हरियाणा कौशल रोजगार निगम,के माध्यम से पक्की नौकरी के बजाय कम वेतन पर किए जा रहे शोषण किया जा रहा है। राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान ने कहा कि युवाओं का यह सैलाब बदलाव का संकेत है। प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव संपत सिंह सम्मेलन ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आज प्रदेश का शिक्षित युवा सड़कों पर भटक रहा है। राज्य की महत्वपूर्ण भर्तियों में हरियाणा के मूल निवासियों को दरकिनार कर बाहरी राज्यों के लोगों को नियुक्तियां दी जा रही हैं। जो सीधे तौर पर युवाओं के अधिकारों पर डाका है। बैठक में प्रदेश युवा अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, जिला प्रधान सतपाल काजला, प्रदेश सचिव सतबीर सिसाय, प्रदेश अध्यक्ष आईएसओ साहिल दीप कस्वां, युवा जिला अध्यक्ष सूरज कालीरावणा, जिला अध्यक्ष आईएसो सुक्खी मंगाली आदि मौजूद रहे