फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में जुटे दस जिलों के एक हजार पूर्व सैनिक

नवीन दलाल Updated Sat, 30 Nov 2024 11:47 AM IST

हिसार कैंट स्थित 33 आर्मी डिविजन की ओर से शनिवार को भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के 10 जिले हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक और सिरसा के भूतपूर्व सैनिक शामिल होने पहुंचे हैं। मेगा रैली में पहुंचने पूर्व सैनिकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम, जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ, सप्त शक्ति कमान, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की अध्यक्षता में यह आयोजन किया गया। हिसार कैंट में तैनात कर्नल जयंत सिन्हा ने बताया कि हरियाणा पारंपरिक रूप से भारत के सशस्त्र बल की तीनों सेवाओं के लिए भर्ती का मुख्य आधार रहा है। इसलिए यहां काफी संख्या में सशस्त्र बलों के दिग्गज और वीरता पुरस्कार विजेता है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा की है। रैली में करीब 1500 भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां और वीर माताएं पहुंची हैं। इन सभी शिकायतें सुनी जा रही हैं। इनका मौके पर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। रैली में पहुंचने वाले लोगों के लिए मेडिकल कैंप भी लगाया गया है। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सेवानिवृत्त के बाद मिलने वाली लाभकारी जानकारी प्रदान की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें