नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरु हो गई। मेयर पद के लिए लघु सचिवालय के दूसरी मंजिल स्थित जिला परिषद सीईओ कार्यालय में नामांकन लिए गए। सुबह 11 से शाम 3 बजे तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। 17 फरवरी तक नामांकन लिए जाएंगे। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। दो मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।