फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के कुलेरी में NSS स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर दिया नशा मुक्ति का संदेश

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस शिविर के दौरान गुरुवार को 'नशा मुक्त भारत' अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि सब-इंस्पेक्टर हवा सिंह, ASI कमल जीत और ASI सुमन ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवकों ने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर पूरे गांव में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान प्रवक्ता राजबीर कौर और संजू ने भी युवाओं को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रोग्राम अधिकारी राजकुमार ने बताया कि नए साल के पहले दिन विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से समाज को बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया है। पुलिस टीम ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, सुनील कुमार, शीतेंदर पाल और ओमप्रकाश सहित कई गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें