फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: अर्जुन अवॉर्ड के लिए नरेंद्र बेरवाल का चयन, क्षेत्र में जश्न का माहौल

हांसी। खेल जगत में हांसी की पहचान को एक बार फिर बड़ी उपलब्धि मिली है। जिले के सोरखी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित खिलाड़ियों में शामिल होने पर गांव से लेकर पूरे हांसी जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और नरेंद्र की उपलब्धि पर गर्व जताया। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 90 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले नरेंद्र बेरवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर खुद को साबित किया। अर्जुन अवॉर्ड के लिए उनका चयन हांसी के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। खास बात यह है कि नरेंद्र बेरवाल ने जिस भी बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, वहां उन्होंने देश के लिए पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एशियन गेम्स में कांस्य पदक, यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत, यूथ एशियन चैंपियनशिप में कांस्य और 2025 के नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक उनके शानदार सफर की गवाही देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें